झारखण्ड में अगवा अधिकारी मुक्त
रांची, 19 फरवरी (आईएएनएस)। झारखण्ड में पिछले हफ्ते अगवा किए गए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को नक्सलियों ने शुक्रवार को मुक्त कर दिया।
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता वी. एच. देशमुख ने कहा, "नक्सलियों ने प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) प्रशांत लायक को पूर्वी सिंहभूम जिले के हरियन गांव के नजदीक छोड़ दिया।"
देशमुख ने बताया कि अधिकारी को घाटशिला पुलिस थाने लाया गया।
गौरतलब है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के दलभूमगढ़ ब्लॉक से प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के चार हथियारबंद सदस्यों ने शनिवार को बीडीओ का अपहरण कर लिया था।
नक्सलियों ने लायक की पत्नी के माध्यम से अधिकारी के बदले अपने तीन साथियों के साथ अन्य 11 लोगों के रिहाई की मांग की थी।
सरकार ने बुधवार को नक्सलियों की मांगों को मानते हुए 14 नक्सलियों के खिलाफ मामले की दोबारा जांच के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। इस बीच गुरुवार को नक्सलियों ने दो नई मांगें रखी थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications