खालिस्तानी विद्रोहियों की वापसी पर विचार किया जाएगा : चिदंबरम
चिदंबरम ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मुझे पता है कि यह मांग की गई है और मैं इस मामले पर विचार करूंगा। यदि विदेश गए गुमराह युवक खालिस्तान की अपनी मांग छोड़ कर वापस आना चाहते हैं तो निश्चित रूप से हमें उनके पुनर्वास के लिए कोई रास्ता निकालना है।"
चिदंबरम ने कहा कि सरकार ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कश्मीरी युवकों की वापसी सुनिश्चित कराने के लिए अपनी इच्छा व्यक्त की है।
चिदंबरम ने कहा, "जिस किसी ने पाक अधिकृत कश्मीर से सीमा लांघ कर बांग्लादेश या नेपाल के रास्ते फर्जी दस्तावेज के साथ भारत में घुसपैठ की कोशिश की, उसे अशांतिकर कदम माना जाएगा।"
चिदंबरम ने कहा, "सही रास्ता यह है कि यदि आप उग्रवाद का परित्याग कर वापस आना चाहते हैं तो आपकी पहले पहचान सुनिश्चित की जाएगी, उसके बाद आपकी जांच की जाएगी, जम्मू एवं कश्मीर के हिस्से में वैध वापसी सुनिश्चित कराई जाएगी, पुनर्वास किया जाएगा और अंत में समुदाय में शामिल किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications