मुंबई में आग बुझाने के दौरान अग्निशमन कर्मी की मौत
अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर पश्चिम मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन के सामने स्थित लोकप्रिय गोयल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सुबह करीब 5.30 बजे आग लगी।
आग तुरन्त आसपास के दुकानों में फैल गई। कॉम्प्लेक्स में रेस्तरां और कई व्यापारिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं।
अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन दल के एक अधिकारी सहायक स्टेशन प्रमुख प्रदीप कुमार एस. जगाड़े की आग बुझाने के दौरान मौत हो गई। उनके दो अन्य सहयोगी वसंत डुंडगेकर और मनोज एस. महादिक आग में गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें भगवती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications