पश्चिम बंगाल में मिग-21 विमान गिरा, पायलट सुरक्षित
वायु सेना के प्रवक्ता के अनुसार, उड़ान भरने के तुरंत बाद करीब तीन बजे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट स्क्वाड्रन लीडर राहुल तिवारी दुर्घटना से पूर्व सुरक्षित विमान से बाहर आ गए। खोज एवं बचाव (एसएआर) हेलीकॉप्टर की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया।
वायु सेना के एक लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तीन दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है। इससे पहले पश्चिम बंगाल में ही मंगलवार को हाशीमारा वायु सेना अड्डे पर एक और लड़ाकू विमान मिग-27 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications