पाक के साथ वार्ता में मुंबई हमले से जुड़े सवाल उठाए जाएंगे : चिदंबरम
चिदंबरम ने कहा, "गृह मंत्रालय चाहेगा कि मुंबई हमले की जांच के लंबित मुद्दों को अन्य मुद्दों के साथ विदेश सचिव स्तर की बातचीत का हिस्सा बनाया जाए।"
चिदंबरम ने कहा कि सरकार अभी बातचीत के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों की सूची तैयार कर रही है।
ज्ञात हो कि भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिव 25 फरवरी को नई दिल्ली में बैठक करेंगे। वर्ष 2008 के नवंबर महीने में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच आधिकारिक स्तर पर पहली महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। हमले के बाद से दोनों देशों के बीच समग्र वार्ता प्रक्रिया स्थगित है।
चिदंबरम ने इस बात का भी संकेत दिया कि वह इस्लामाबाद में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के सदस्य देशों के गृह मंत्रियों की होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे।
चिदंबरम ने कहा, "यदि किसी भी समय दक्षेस की बैठक इस्लमाबाद में होती है तो सरकार का वर्तमान रुख यह है कि हम उस बैठक में हिस्सा लेंगे।"
ज्ञात हो कि नेपाल के आग्रह पर इस महीने प्रस्तावित इस बैठक को स्थगित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications