सड़क सुरक्षा को लेकर देश में कानून शीघ्र: कमलनाथ
बेंगलुरू में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कमलनाथ ने कहा, "संसद के आगामी बजट सत्र में एक संशोधन विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा गया है जिसके तहत राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा प्रबंधन बोर्ड स्थापित किया जाएगा जो देश भर में सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराएगा।"
दुनियाभर में भारत के सबसे खराब सड़क सुरक्षा रिकार्ड को स्वीकार करते हुए कमलनाथ ने कहा कि मोटर वाहन कानून में संशोधन के लिए सड़क सुरक्षा प्रबंधन विधेयक लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कानून मंत्रालय के परामर्श से एक मसौदा तैयार किया जा रहा है।
गौरतलब है कि सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या के मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा जारी वैश्विक सूची में भारत शीर्ष पर है। आंकड़ों के मुताबिक देश में हर साल 125,000 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत होती है जबकि 22 लाख लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications