अक्टूबर-दिसंबर के बीच बिके 19.7 लाख कंप्यूटर
कुल बिक्री में डेस्कटॉप कंप्यूटर की हिस्सेदारी एक तिहाई रही। इस दौरान 12.7 लाख डेस्कटॉप कंप्यूटर बिके, जिसमें 14.6 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्ज की गई।
अक्टूबर-दिसंबर 2009 के दौरान 6.9 लाख नोटबुक कंप्यूटर बिके। इस तरह अक्टूबर-दिसबंर 2008 की तुलना में इसमें 52.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में जोरदार गिरावट के बाद देश के कंप्यूटर बाजार में वर्ष 2009 की चारों तिमाहियों में वृद्धि का रुख बना रहा। इससे पहले जुलाई-सितंबर 2008 की तिमाही में यह अपने उच्चतम स्तर पर था, जब 22.6 लाख कंप्यूटर बिके थे। अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 15.6 लाख कंप्यूटरों की ब्रिकी हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications