कमरे में बंद शमीम को पुलिस ने बाहर निकाला (लीड-2)
लखनऊ के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक प्रसाद ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद एक दल ने शमीम को और दूसरे ने उसके असलहे को कब्जे में किया।
उन्होंने बताया कि जिस दोनाली बंदूक से वह फायरिंग कर रहा था, वह उसके पिता शब्बीर अहमद की लाइसेंसी बंदूक है।
शमीम के स्वास्थ्य के बारे में उन्होंने कहा कि 35 घंटे तक कमरे में बंद रहने के कारण उसकी हालत बेहद खराब हो गई थी, इसलिए उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया।
उल्लेखनीय है कि लखनऊ के बक्शी का तालाब इलाके में रहने वाला शमीम ने बुधवार रात को खुद को कमरे में बंद कर लिया था और अंदर से लगातार फायरिंग कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications