प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की कमी सबसे बड़ी चुनौती : चिदंबरम
चिदंबरम ने यहां इंडियन वूमेन्स प्रेस कार्प्स के साथ एक मुलाकात में संवाददाताओं से कहा, "सबसे कठिन काम राज्य पुलिस को नक्सली चुनौती से निपटने के लिए प्रशिक्षित और सुसज्जित करना है।"
चिदंबरम ने कहा कि कुछ असंदिग्ध गैर सरकारी संगठनों और समाज द्वारा नक्सलियों को दी जा रही बौद्धिक और संसाधनों की मदद हमारे काम को और कठिन बना रही है।
चिदंबरम ने कहा, "इससे जनता में भ्रम पैदा हो जाता है कि जो काम हम कर रहे हैं वह सही है या गलत है।"
चिदंबरम ने कहा कि इस समस्या से निपटने की दिशा में पहला कदम यह है कि नागरिक प्रशासन का नक्सल प्रभावित इलाकों पर नियंत्रण हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications