ईरानी छात्राओं ने जमानत याचिका दाखिल की
महिलाओं की 28 वर्षीय विज्ञान छात्रा अजर फाजिल और 26 वर्षीय प्रबंधन छात्रा फातिमा मोहम्मद के रूप में पहचान की गई है। ये दोनों बुधवार को मद्यपान कर वाहन चला रही थीं और जब एक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। गुरुवार को दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों बेंगलुरू के अलग-अलग निजी कॉलेजों की छात्राएं हैं। यह भी कहा जा रहा है कि जब मीडियाकर्मी घटना का ब्योरा लेने कमर्शियल स्ट्रीट थाना पहुंचे तो दोनों ने उन पर हमला कर दिया।
जब उप-निरीक्षक जे. गणेश राव ने कमर्शियल स्ट्रीट में मध्यरात्रि में मद्यपान कर वाहन चलाने वाली छात्राओं को रोकने की कोशिश की तो फाजिल और फातिमा ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया था।
कमर्शियल स्ट्रीट थाने के प्रवक्ता ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "उन्होंने जमानत के लिए आवेदन किया है उनकी अपील पर दो-तीन दिन में सुनवाई होगी।"
अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी राजीव गौड़ा ने दोनों महिलाओं को चार मार्च तक के लिए जेल भेज दिया है। दोनों का वाहन (मारूति आल्टो) जब्त कर लिया गया है।
दोनों महिलाओं पर मद्यपान कर वाहन चलाने और एक सरकारी कर्मचारी को अपना काम करने से रोकने के लिए उसे चोट पहुंचाने और उस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications