केंद्र ने निवाला छीनने का पाप किया : सुषमा
राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन सुषमा स्वराज ने केंद्र की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने एनडीए सरकार के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि चार आपदाओं का सामना करने के बाद भी आम आदमी को उनकी सरकार ने महंगाई से दूर रखा था और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को ठीक किया था। वहीं संयुक्त प्रगतिशाील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने ठीक उलटा काम किया है दाम बढ़ाए है और कोटा कम किया है।
उन्होंने आगे कहा कि भूख पर प्रहार भाजपा की सरकारें कर रही है और किसानों को बोनस भी दे रही है। इतना ही नहीं सस्ता अनाज दिया जा रहा हैं। मध्य प्रदेश सरकार संवेदनशील है तो गुजरात सरकार विकास का मॉडल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications