कैथोलिक चर्च ने स्काईलाइन पब्लिशर्स को प्रतिबंधित किया
स्काईलाइन पब्लिकेशन ने पहली कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रकाशित पुस्तक में इस कार्टून को प्रकाशित किया है।
कैथोलिक बिशप कांफ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) के प्रवक्ता बाबू जोसेफ ने यहां कहा, "सीबीसीआई ने देश भर में अपने सभी सदस्य स्कूलों को लिखा है कि इस प्रकाशक को प्रतिबंधित कर दिया जाए।"
चर्च ने सरकार से भी मांग की है कि वह इस प्रकाशक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे और सभी स्कूलों में इस तरह के आपत्तिजनक प्रकाशनों को प्रतिबंधित करे।
जोसेफ ने आईएएनएस को बताया, "स्काईलाइन पब्लिशर्स ने ऐसी पुस्तक प्रकाशित की है, जिसमें जीसस क्राइस्ट का ऐसा कार्टून बनाया गया है, जिसमें वह अपने एक हाथ में सिगरेट लिए हुए हैं और दूसरे में बीयर की बोतल। यह ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं का पूरी तरह अपमान है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications