गंगा की सफाई पर श्वेत-पत्र जारी हो : भाजपा
इंदौर 19 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गंगा की सफाई पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग करते हुए इसके शुद्धिकरण के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक समिति बनाने की घोषणा की है।
इंदौर में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन शुक्रवार को गंगा- यमुना शुद्धिकरण अभियान पर चर्चा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इस काम में सरकार 3000 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है, जबकि गंगा मैली ही है। दो चरणों में हुए सफाई कार्य के दौरान काफी भ्रष्टाचार हुआ है। सरकार को इस पर श्वेत पत्र लाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन नदियां खत्म हो जाएंगी देश भी खत्म हो जाएगा।
राजनाथ ने ब्रिटेन और अमेरिकी की टेम्स व पोटोमैक नदियों जिक्र करते हुए कहा कि वहां की सरकारों ने इनकी सफाई सफलतापूर्वक करवाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications