अमेरिका ने बांग्लादेश से की पेशकश
अमेरिका के राजदूत जेम्स एफ. मोरियरटी ने गुरुवार को बताया, "जब तक टीआईएफए के प्रस्ताव के प्रति दिलचस्पी बनी रहेगी तब तक एक अमेरिका-बांग्लादेश आर्थिक और व्यापार सहयोग मंच बनाया जा सकता है।"
अमेरिका के टीआईएफए और भारत द्वारा प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) के प्रस्ताव का बांग्लादेश में विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही हैं।
ढाका में अमेरिका के 19वें व्यापार प्रदर्शन के उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बांग्लादेश की विदेश मंत्री दीपू मोनी की मौजूदगी में मोरियरटी ने वैकल्पिक समझौते की बात रखी।
मोरियरटी ने निर्यात, आयात, कृषि विकास और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों को रेखांकित करते हुए बांग्लादेश-अमेरिका के आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने की संभावना जाहिर की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications