महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में 12 की मौत (लीड-1)
अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब एक टाटा सूमो में सवार 16 लोग मुंबई-गोवा राजमार्ग से खेद प्रखण्ड में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सभी पीड़ित व्यक्ति मुंबई के घाटकोपर इलाके के हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "शुक्रवार तड़के लगभग 2.30 बजे सूमो विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।"
इस सड़क हादसे में मरने वालों की पहचान कमलेश पारधी (28), दत्ताराम हमभीर (38), वैशाली वी. धबे (30), हर्षविलास धबे (पांच), अनंत दगदू जगदाले (35), प्रकाश बाबू गावंदकर (40), विनोद टी गावंदकर (32), रविंद्र गंगाराम कोकरे (40), मीना रविंद्र कोकरे (35), दर्शन रविंद्रा कोकरे (12) शामिल हैं जबकि दो अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों में रोशनी डी हमभीर (चार), रवि कोकरे (10), स्वाति धबे (10) और विलाश एल. धबे (35) शामिल हैं। घायलों को मुंबई के सियोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications