नाइजर में तख्तापलट, राष्ट्रपति का अपहरण
नैरोबी/ नियामी, 19 फरवरी (आईएएनएस)। नाइजर में सेना ने तख्तापलट करते हुए राष्ट्रपति मामादाउ तांदजा का अपहरण कर लिया है।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, असंतुष्ट सैनिकों ने गुरुवार को राष्ट्रपति के महल पर धावा बोला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उन्होंने गोलियों की आवाजें सुनीं और इलाके से धुआं उठता देखा। घंटों तक भ्रम की स्थिति बनी रही, इसके बाद सेना के एक प्रवक्ता कर्नल गोउकोए अब्दुल कारीमाउ ने सरकारी टेलीविजन के माध्यम से में तख्तापलट की घोषणा की।
प्रवक्ता ने घोषणा की, "द सुप्रीम काउंसिल फॉर द रिस्टोरेशन ऑफ डेमोक्रेसी (सीएसआरडी) ने छठे गणतंत्र के गठन के फैसले को स्थगित करने का निर्णय लिया है और सभी सरकारी संस्थाओं को भंग कर दिया गया है। "
प्रवक्ता ने कहा, "हमने लोगों से शांत और एकजुट रहने की अपील की है क्योंकि सीएसआरडी नाइजर में लोकतंत्र और स्वच्छ प्रशासन स्थापित करने में सक्षम है। "
उधर, कैबिनेट बैठक के दौरान कुछ मंत्रियों के साथ सेना द्वारा हिरासत में लिए गए तांदजा के ठिकाने का पता नहीं चल सका है, कुछ रिपोर्टो में हालांकि कहा गया है कि उन्हें सेना की बैरक में रखा गया है।
पिछले साल राष्ट्रपति ने संसद और संवैधानिक अदालत को दरकिनार करते हुए अपना कार्याकाल बढ़ाने की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद यूरेनियम संपन्न इस राष्ट्र में तनाव की स्थिति बन गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications