शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 136 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' शुक्रवार को 71.31 अंकों की गिरावट के साथ 16,256.53 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16301.94 के ऊपरी और 16074.58 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.45 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 4887.30 पर खुला। निफ्टी ने 4887.30 के ऊपरी और 4805.55 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई में स्वास्थ्य सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टरों में गिरावट का रुख देखा गया। स्वास्थ्य सेक्टर में 0.07 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई जबकि रियल्टी सेक्टर में 3.37 फीसदी की गिरावट देखी गई।
इसके अलावा धातु (2.49 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ सेक्टर (1.44 फीसदी), ऊर्जा (1.16 फीसदी), ऑटो (0.99 फीसदी), सार्वजनिक उपक्रम (0.82 फीसदी), बैंकिंग (0.79 फीसदी), तेल एवं गैस (0.73 फसदी), प्रौद्योगिकी (0.66 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.57 फीसदी) सूचना प्रौद्योगिकी (0.35 फसदी) और दैनिक उपभोग की उपभोक्ता वस्तु सेक्टर (0.17 फीसदी) की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 796 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट और 2018 कंपनियों में गिरावट का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications