'व्हाइट टाइगर्स' और 'ब्लैक पैंथर्स' नाम से जाने जाएंगे वायुसेना के लड़ाकू स्क्वाड्रन
दूसरे स्क्वाड्रन में शुक्रवार को मिग 29के श्रेणी के चार विमान शामिल किए गए। वायुसेना ने कहा है कि जैसे-जैसे लड़ाकू स्क्वाड्रनों की संख्या बढ़ेगी, उनका नामकरण किया जाएगा।
समुद्रतट पर तैनात आईएनएस हंस के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सुरेंद्र आहूजा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "हमने अपने 'सी हैरियर स्क्वाड्रन' का नया नाम 'व्हाइट टाइगर्स' रखा है। बिल्ला प्रजाति इन नामों से तालमेल बिठाते हुए दूसरे स्क्वाड्रन का नाम 'ब्लैक पैंथर्स' रखा गया है।
वायुसेना ने दो मिग-29के विमानों के साथ प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। चार विमान जल्द ही बेड़े में शामिल होंगे। भारतीय बेड़े में 10 अन्य विमान शामिल किए जाएंगे। इनके अगले कुछ महीनों में यहां पहुंचने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications