उप्र में एक और शादी समारोह में गोलीबारी, 1 की मौत
बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि सलेमपुर थाना क्षेत्र के छिटलौन गांव में दुल्हन को विदा कराकर जैसे ही बाराती घर पहुंचे, दूल्हे के छोटे भाई अश्वनी ने पिस्तौल से गोलीबारी शुरू कर दी। इसी दौरान थोड़ी दूर खड़े घर के नौकर लल्लू के सीने में गोली लग गई, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पता नहीं चल सका है कि गोलीबारी के दौरान उसने शराब पी रखी थी या नहीं।
शादी समारोहों में गोलीबारी की घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को इस पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications