तेलंगाना क्षेत्र में पुलिस प्रताड़ना बंद करने की मांग
उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ पिछले सप्ताह पुलिस प्रताड़ना के विरोध में तेलंगाना क्षेत्र के सांसद गुरुवार को नई दिल्ली में जुटे थे।
आंध्र प्रदेश में निजामाबाद लोकसभा सीट से सांसद मधु गौड़ याक्षी ने कहा, "पिछले सप्ताह पुलिस ने उस्मानिया विश्वविद्यालय में महिला छात्रावास में प्रवेश कर छात्राओं को प्रताड़ित किया। बिजली आपूर्ति बंद कर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ भी की गई।"
याक्षी ने कहा कि कांग्रेस के आठ सांसदों ने इस मसले पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का फैसला किया।
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने भी मंगलवार को पुलिस कार्रवाई खासकर छात्राओं की पिटाई, बिजली आपूर्ति बाधित करने और आंसू गैस छोड़ने को गंभीरता से लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications