केरल में बाघों के लिए शुरू हुआ दूसरा अभयारण्य
पलक्कड़ (केरल), 19 फरवरी (आईएएनएस)। पर्यावरण एवं वन मंत्री जयराम रमेश ने शुक्रवार को देश के 38वें और केरल के दूसरे बाघ अभयारण्य का उद्घाटन किया। इसे परमबिकुलम बाघ अभयारण्य के नाम से जाना जाएगा।
पलक्कड जिले के चित्तूर प्रखण्ड के 285 वर्ग किलोमीटर संरक्षित क्षेत्र में परमबिकुलम वन्यजीव अभयारण्य 1973 में स्थापित किया गया था।
इसी क्षेत्र में 358.662 वर्ग किलोमीटर का वन क्षेत्र और जोड़ा गया है और अब बाघ अभयारण्य का दायरा बढ़कर 643.662 वर्ग किलोमीटर हो गया है।
जानवरों के इस संरक्षित वन क्षेत्र में नीम, सागौन और चंदन के अलावा अन्य तरह के पेड़ भी मौजूद हैं।
उद्घाटन के मौके पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसइबी) द्वारा तैयार की जाने वाली एथीरापल्ली पन बिजली परियोजना को मंजूरी नहीं मिली है। यह परियोजना 10 वर्षो से लंबित थी।
गौरतलब है कि केरल के इदुक्की जिले के थेक्कडी में राज्य का पहला बाघ संरक्षित क्षेत्र पेरियार टाइगर रिजर्व है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications