गरीबी से बेजार हैं मिस्र के 50 फीसदी बच्चे: यूनीसेफ
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यूनीसेफ ने कहा है कि उत्तर अफ्रीकी देशों में अच्छी प्रगति के बावजूद लाखों बच्चे अभी भी मौलिक सुविधाओं से वंचित है।
मध्यपूर्व के यूनीसेफ के निदेशक सिगरीड काग ने कहा, "गरीबी बच्चों के जीवन को किस तरह से प्रभावित करती है और हम उसे कैसे देखते हैं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा क्योंकि जो बच्चा गरीबी में होता है उसे शायद ही शिक्षा और एक स्वस्थ्य तरीके से जिंदगी शुरू करने का मौका मिल पाता है।"
मिस्र के परिवार एवं जनसंख्या राज्य मंत्री मौशिरा खत्ताब की देखरेख में काहिरा विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा यूनीसेफ के लिए किए गए सर्वेक्षण की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के 70 लाख बच्चे कुपोषण, पानी, सफाई, बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं और आश्रय की समस्याओं से ग्रस्त हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications