नौसेना के लिए 29 और लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत
यहां शुक्रवार को नौ सेना में पहली बार चार मिग-29के विमानों को शामिल किए जाने के मौके पर एंटनी ने कहा, "नौसेना की जरूरतों के अनुसार हम रूस को 29 अतिरिक्त विमानों का ऑर्डर देंगे।"
रक्षा मंत्री ने नए अनुबंध पर हस्ताक्षर और आपूर्ति के बारे में कोई समयसीमा नहीं बताई।
नौसेना में शुक्रवार को चार लड़ाकू विमानों को शामिल किया गया। दो अन्य विमानों का परीक्षण चल रहा है और जल्द ही इन्हें भी नौसेना में शामिल कर दिया जाएगा। अगले कुछ महीनों के भीतर नौसेना को 10 और विमान मिल जाएंगे।
नौसेना में विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव के शामिल किए जाने तक ये लड़ाकू विमान डाबोलिम नौसेना हवाई स्टेशन से परिचालित किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि एडमिरल गोर्शकोव का नाम आईएनएस विक्रमादित्य रख दिया गया है। फिलहाल रूस में इसकी मरम्मत की जा रही है और वर्ष 2012 में इसे नौसेना में शामिल किया जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications