गूगल पर साइबर हमले में शामिल थे चीन के 2 शिक्षण संस्थान
जांचकर्ताओं के अनुसार जिन दो चीनी शिक्षण संस्थानों का इन हमलों में हाथ है, उनमें से एक का संबंध चीनी सेना से है। अमेरिकी समाचार पत्र 'द न्यूयार्क टाइम्स' ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। समाचार पत्र के अनुसार हमलावरों का उदेश्य गुप्त सूचनाएं, कंप्यूटर कोड और चीनी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के ईमेल चुराना था। माना जा रहा है कि गत अप्रैल से ही साइबर हमलावर अपने मंसूबे को सफल बनाने में जुटे थे।
कंप्यूटर सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञों के अनुसार कुछ साइबर हमलावर चीन से होंगे लेकिन इसकी पुष्टि नही की गई है। जांचकर्ताओं ने यह नहीं कहा है कि साइबर हमलावर चीनी सरकार से संबंधित हैं या नहीं।
जांचकर्ताओं के अनुसार जिन दो चीनी शिक्षण संस्थाओं पर शक की सूई जा रही है उसमें शंघाई जियाटोंग विश्वविद्यालय और लेनशियांग वोकेशनल स्कूल शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications