तोड़-फोड़ करने वाले बाढ़ पीड़ितों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, वीरपुर थाने में दर्ज मामले में 49 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया और तीन हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।
सुपौल के पुलिस अधीक्षक एऩ पी़ सिंह ने शुक्रवार को बताया कि वीरपुर में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस ने पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया है।
वहीं, सुपौल के जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे गए राहत वितरण में अनियमितता की शिकायतों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे कोई साजिश है।
उल्लेखनीय है कि 2008 में कोसी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित करीब तीन हजार लोगों ने राहत वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए गुरुवार को वीरपुर अनुमंडल कार्यालय में प्रदर्शन किया था।
उग्र ग्रामीणों ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ भी की थी और कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया था। इस दौरान पुलिस की लाठी चार्ज और हवाई फायरिंग में करीब कई लोग घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications