मेरी यात्रा जारी रहेगी : आडवाणी
इंदौर, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने साफ संकेत दिए हैं कि उनकी राजनीतिक यात्रा खत्म नहीं हुई है वह जारी रहेगी। सोमनाथ और स्वर्ण जयंती यात्रा के बाद उनकी यात्रा का सिलसिला खत्म होने का अनुमान भी ठीक नहीं है।
इंदौर मे चल रहे राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन आडवाणी ने कहा कि उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सदस्यता लेकर 1942 में की थी जो अब भी जारी है और आगे भी जारी रहेगी।
स्वर्ण जयंती यात्रा के समापन पर एक अखबार में 'रथ से उतर जाएंगे रथयात्री' शीर्षक से छपी खबर का हवाला देते हुए आडवाणी ने कहा कि सोमनाथ की यात्रा तो लालू प्रसाद यादव ने खत्म कर दी थी। आडवाणी ने आगे कहा कि उन्होंने 1942 में जो देशभक्ति, राष्ट्र सेवा की यात्रा शुरू की थी वह आगे भी जारी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications