यूएनएफसीसीसी के सचिव का इस्तीफा मंजूर
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से संयुक्त राष्ट्र की एक प्रवक्ता ने बताया कि 'यूएन फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज' (यूएनएफसीसीसी) के कार्यकारी सचिव यवो डे बोअर ने बॉन स्थित मुख्यालय पर मंगलवार को इस्तीफा देने की घोषण की थी।
बोअर ने संयुक्त राष्ट्र के नए क्योटो संधि से जुड़ी वार्ता का तीन साल तक नेतृत्व किया परन्तु धरती के बढ़ते तापमान को लेकर गत दिसम्बर में कोपेनहेगन में हुआ सम्मेलन किसी समझौते का रूप नहीं ले पाया।
प्रवक्ता मेरी ओकेबे ने कहा कि बोअर एक जुलाई तक काम करेंगे। मून ने उनके इस्तीफे को बड़े खेद के साथ स्वीकार किया।
प्रवक्ता ने बताया, "महासचिव ने वर्ष 2006 से सचिवालय का मार्ग दर्शन करने और यूएनएफसीसीसी से संबंधित वार्ता के प्रति डे बोअर की गहरी प्रतिबद्धता और व्यावसायिक सर्मथन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications