हैती पीड़ितों के लिए 1.44 अरब डॉलर जुटाने का आग्रह
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के हवाले से खबर दी गई है कि संयुक्त राष्ट्र ने शुरुआत में 57.5 करोड़ डॉलर जुटाने का आग्रह किया था जिसकी आधी राशि पहले ही इक्कठा कर ली गई है।
कैरेबियाई देश हैती में 12 जनवरी को आए रिक्टर पैमाने पर 7.0 की तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप में अनुमानत: 220,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि इक्कठा की गई धनराशि पीड़ित लोगों के बीच भोजन, पानी, दवा और सुरक्षा मुहैया कराने पर खर्च की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications