असम में सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना गुवाहाटी शहर से 40 किलोमीटर दूर चायगांव में हुई, जहां एक टाटा सफारी की टक्कर एक ट्रक से हो गई।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, टाटा सफारी लोगों से भरी हुई थी और एक मोड़ पर ट्रक से जा भिड़ी।
अधिकारी ने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
दुल्हन पक्ष के एक रिश्तेदार ने बताया कि दूल्हा दूसरी कार में था। बारात दुल्हन के घर आ रही थी, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। दुखद हादसे की वजह शादी का कार्यक्रम टाल दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications