कैलोरी पर नहीं पोषण पर ध्यान देना जरूरी : विशेषज्ञ
विशेषज्ञ के मुताबिक जब भी हमारे आहार में सुधार या बदलाव की बात आती है तब हम मुख्य रूप से मानते हैं कि भोजन के कारण वजन बढ़ता है लेकिन यह धारण गलत है।
भोजन से सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता बल्कि इससे हमारे शरीर और दिमाग को पोषण मिलता है। स्वस्थ रहने के लिए सबसे अधिक यही जरूरी है।
यह दलील 15 देशों में कार्यरत आहार एवं प्रत्यक्ष बिक्री कंपनी रेलिव इंटरनेशनल के प्रमुख वैज्ञानिक अधिकारी कार्ल हेस्टिंग्स की है।
हेस्टिंग्स कहते हैं, "हम जो भी आहार ग्रहण करते हैं वह हमारे महसूस करने, दिखने और कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करता है।"
हेस्टिंग्स मानते हैं कि अधिकांश लोग कैलोरी की मात्रा गिनकर भोजन ग्रहण करने पर यकीन करते हैं लेकिन भोजन को कैलोरी के रूप में नहीं बल्कि पोषण के रूप में ग्रहण करना चाहिए।
हेस्टिंग्स के मुताबिक यह देखना बहुत जरूरी है कि हम जो खाना खा रहे हैं, उसमें हमारे शरीर और दिमाग के लिए कितना पोषण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications