धार्मिक आधार पर आरक्षण से विभाजन का खतरा: भाजपा
इंदौर में चल रहे भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के आखिरी दिन शुक्रवार को रंगनाथ मिश्र रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने कहा कि इस रिपोर्ट में मुस्लिमों के साथ उन लोगों को आरक्षण देने की सिफारिश की गई है जिन्होंने धर्मांतरण किया है।
नायडू ने कहा, "संविधान सभा ने धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध किया था। जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी ने भी इसका विरोध किया था। अब वही कांग्रेस अपने नेताओं को भूल चली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications