कश्मीर में आतंकियों-सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीश्मकालीन राजधानी श्रीनगर से महज 37 किलोमीटर एक पुलवामा के एक गांव में आतंकवादी घुस आए। आतंकवादी एक मकान में छिपे थे, जिनका सुराग मिलने पर सुरक्षाबलों ने मकान पर धावा बोल दिया। गुरुवार सुबह हुए इस ऑपरेशन में जवानों के पहुंचते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई।
पढ़ें- 'फलस्तीन से कम नहीं कश्मीर समस्या'
पुलिस के मुताबिक पुलवामा के शंगारपोरा गांव के एक मकान में आतंकवादियों के छुपे होने का पुख्ता सुराग मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार रात से ही मौके पर पहुंच कर मकान को चारों ओर से घेर लिया। गुरुवार की सुबह जब आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो उधर से गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक मकान के अंदर हथियारों से लैस दो आतंकवादी हैं।
पुलिस के मुताबिक आतंकियों का सफाया करने पहुंची पुलिस ने रात में ही गांव खाली करा लिया था। बताया जा रहा है कि दोनों आतंकी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हैं। हाल ही में हुई एक अन्य मुठभेड़ ने पुलिस ने इसी संगठन के दो आतंकियों को मार गिराया था।













Click it and Unblock the Notifications