कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियोंके बीच मुठभेड़
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सुरक्षा बलों के यहां से 68 किलोमीटर दूर कछवा मुकाम गांव में एक घर को घेरने के बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई।
अधिकारी ने कहा, "आतंकवादियों से आत्मसमर्पण के लिए कहा गया था लेकिन वे सुरक्षा बलों पर गोलाबारी करने लगे। मुठभेड़ अब तक जारी है।"
घर में दो आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications