सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए चिदंबरम जम्मू में
आतंकवादियों को माफ करने की राज्य नीति को स्वीकार करने की घोषणा के एक हफ्ते से भी कम समय के बीच चिदंबरम जम्मू पहुंचे हैं। आतंकवाद से निपटने की राष्ट्रीय नीति के तहत वह जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं।
चिदंबरम सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस और खुफिया एजेंसियों के एक संयुक्त एकीकृत कमांड के साथ एक बैठक करेंगे।
बैठक की कार्यसूची से परिचित एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से इस बात को केंद्र में रखा जाएगा कि समर्पण तथा पुनर्वास नीति स्थिति सुधारने में कैसे मददगार हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications