अत्यधिक शिकार से मेक्सिको में मछलियों की कुछ प्रजातियों को खतरा
अंतर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन ग्रीनपीस के अनुसार यहां रेड स्नैपर, झींगा, सार्डिन, शार्क, रे, टूना और ग्रे मुलट जैसी मछलियों के अस्तित्व पर खतरा है।
मेक्सिको में ग्रीनपीस के महासागरों और समुद्र तट अभियान के संयोजक एलजेंड्रो ओलिवेरा ने मंगलवार को यहां के लोगों से कहा, "अगर हम लोग मछली और घोंघा भविष्य में भी खाना चाहते हैं तो हमें इनकी जनसंख्या के खत्म हो जाने का इंतजार नहीं करना चाहिए।"
मछलियों के ज्यादा शिकार के लिए राष्ट्रीय मत्स्य पालन आयोग पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उसकी नीतियों की वजह से कई प्रजातियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
उन्होंने आयोग से इस ओर ध्यान देने की मांग करते हुए कहा कि उनका संगठन मछलियों के शिकार के खिलाफ नहीं है लेकिन उनके अस्तित्व पर संकट नहीं खड़ा होना चाहिए।
ग्रीनपीस ने मछलियों के शिकार के हिंसक तरीकों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications