कोलंबिया में गिरफ्तार विद्रोही पर 2,500 हत्याओं का आरोप

समाचार एजेंसी ईफई के अनुसार अर्नोल्फो सांतामारिया गेलिंडो दक्षिणी प्रांत पुटुमायो में एक विद्रोही मिलिशिया का कमांडर था। अटार्नी जनरल कार्यालय के अनुसार उसे बोगोटा के एक उपनगर से गिरफ्तार किया गया।

राष्ट्रपति अल्वारो उरीबो की सरकार ने शांति प्रक्रिया के हिस्से के तहत वर्ष 2003 से 2006 के बीच करीब 32,000 सदस्यों वाली एयूसी मिलिशिया फेडरेशन का विघटन कर दिया लेकिन सांतामारिया और उसके जैसे कई लोगों ने हथियार छोड़ने से इंकार कर दिया।

सरकारी अभियोजक लुइस गोंजालेज ने कहा कि सांतामारिया के गुट पर करीब 5,000 लोगों की हत्या का आरोप है और पूर्व युद्धनेता को पुटुमायो प्रांत में करीब 2,500 लोगों की हत्या का आरोपी बनाया गया है।

सांतामारिया बोगोटा के एक उपनगर में स्वयं को जादूगर बताकर रहता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+