हैती के पुनर्निमाण में खर्च होंगे 14 अरब डॉलर
मंगलवार को जारी अध्ययन में अब तक की अन्य आपदाओं से हैती की आपदा की तुलना भूकंप की तीव्रता, कुल मौतों,जनसंख्या, प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद आदि के आधार पर की गई।
आईडीबी के अनुसार, भूकंप के कारण मरने वालों या लापता लोगों की संख्या दो से ढाई लाख है। हालिया आधिकारिक अनुमान में मरने वालों की संख्या दो लाख 30 हजार बताई गई है।
आईडीबी के अर्थशास्त्री एंड्रयू पॉवेल, एडुआडरे कावाल्लो और ऑस्कर बेकेरा के अनुसार, इस आपदा के कारण न्यूनतम क्षति का आंकड़ा 8.1 अरब डॉलर है और अंतिम अनुमान तक यह 13.9 अरब डॉलर तक पहुंच जाता है।
अन्य आपदाओं से तुलना करने पर पता चला कि सुनामी में एक लाख 65 हजार 825 लोगों की मौत हुई थी और 5.2 अरब डॉलर की संपत्ति का नुकसान हुआ था, जो इंडोनेशिया के सकल घरेलू उत्पाद का दो फीसदी था।
आईडीबी के अनुसार हैती के पुनर्निमाण के लिए सहायता देने वाले देशों के बीच अभूतपूर्व समन्वय की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications