तालिबानी कमांडर की गिरफ्तारी की खबर सिर्फ अफवाह : पाकिस्तान
मलिक ने मंगलवार को संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "गिरफ्तार हुए सभी लोगों की हम पुष्टि कर रहे हैं। यदि कोई ऐसी बड़ी गिरफ्तारी हुई है, तो उसे हम लोगों के सामने लाएंगे।"
मलिक का यह बयान 'न्यूयॉर्क टाइम्स' में छपी उस खबर के बाद आया, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान और अमेरिका की खुफिया सेना की साझा छापेमारी में अफगानिस्तान के शीर्ष तालिबानी नेता मुल्ला अब्दुल्ला गनी बारादार को पकड़ लिया गया है।
मलिक ने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर गलत भी हो सकती है। हम खुफिया सूचनाओं की साझेदारी करते हैं लेकिन हम साझा जांच और साझा छापेमारी की कार्रवाई नहीं करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications