भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन गडकरी का स्वागत करेंगे।
इसके बाद गडकरी अपना पहला अध्यक्षीय भाषणा देंगे। उम्मीद है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और महंगाई उनके भाषण के मुख्य मुद्दे होंगे। वह गरीब विरोधी और जन विरोधी नीतियों के कारण संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर भी हमला बोल सकते हैं।
दोपहर बाद के सत्र में पार्टी कार्यकारिणी बिहार और असम के आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में चर्चा करेगी। कार्यकारिणी के सदस्य बैठक के दौरान पेश किए जाने वाले प्रस्तावों पर भी चर्चा करेंगे।
पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने आईएएनएस को बताया कि करीब-करीब सभी बड़े नेता यहां पहुंच चुके हैं। भाजपा की जनसंघ से अब तक की यात्रा पर एक प्रदर्शनी के उद्घाटन पर आडवाणी भी मौजूद थे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस सम्मेलन को ऐतिहासिक करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications