ेउत्तर प्रदेश में बारातियों से भरी बस नदी में गिरी, 22 मरे
पुलिस के अनुसार जालौन के माधौगढ़ थाना क्षेत्र में महराजपुर गांव के पास बीती रात करीब 1.30 बजे एक बस अनियंत्रित होकर पहुज नदी में पलट गई। यह नदी जालौन और मध्य प्रदेश के भिंड जिले के बीच बहती है।
जालौन के पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार गौतम ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि कई घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद 40 लोगों को जिंदा निकाला गया। हादसे में घायल 30 लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, इनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
गौतम ने बताया कि बस में सवार लोग मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले थे और जालौन में एक बारात में शामिल होने आ रहे थे।
उन्होंने बताया कि बस चालक मौके से फरार हो गया,उसकी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications