भारतीय पर हमला करने वाले आस्ट्रेलियाई किशोर रिहा
विक्टोरिया काउंटी अदालत के एक न्यायाधीश ने बुधवार को आदेश दिया कि दोनों भाई (17 वर्ष और 18 वर्ष) अब और समय तक हिरासत में नहीं रहेंगे।
दोनों किशोरों को पिछले वर्ष 12 महीने के कारावास की सजा सुनाई गई थी। दोनों को दिसंबर 2008 में मेलबर्न के पश्चिमी हिस्से में एक सुविधा स्टोर पर हमले के लिए दोषी ठहराया गया था। उस हमले में शिकार हुआ 27 वर्षीय सुखराज सिंह 15 दिनों तक कोमा में चला गया था।
अदालत ने दोनों भाइयों की सजा को कम करते हुए कहा है यदि दोनों दोबारा गिरफ्तार किए जाते हैं तो उनका पुनर्वास रोक दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications