पाक ने की तालिबान के शीर्ष कमांडर की गिरफ्तारी की पुष्टि
सेना के प्रमुख प्रवक्ता मेजर जनरल अथर अब्बास ने कहा, "विस्तृत पहचान प्रक्रिया के निष्कर्षो के मुताबिक यह पुष्टि की जाती है कि गिरफ्तार किया गया एक व्यक्ति मुल्ला बरादर हो सकता है।"
अब्बास ने कहा कि गिरफ्तारी की जगह और अन्य विस्तृत जानकारी का खुलासा सुरक्षा कारणों से नहीं की जा रही है।
समाचार पत्र डॉन न्यूज के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि अफगान तालिबान के नंबर दो के सरगना ने उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई है, जिसे अमेरिका के साथ बांटा जा रहा है।
तालिबान सरगना की गिरफ्तारी की यह पुष्टि अमेरिकी अखबार न्यूयार्क टाइम्स के इस बारे में खुलासा करने के बाद की गई है। अखबार ने सोमवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें तालिबान सरगना के कई दिनों पहले गिरफ्तार किए जाने की बात कही गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications