कश्मीर में 2 आतंकवादी मारे गए (लीड-1)
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार सुबह आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय रायफल्स और विशेष कार्रवाई समूह के जवानों ने यहां से 68 किलोमीटर दूर कुछवा मुकाम गांव में एक घर को घेर लिया।
अधिकारी ने कहा, "आतंकवादियों से आत्मसमर्पण के लिए कहा गया था लेकिन वे सुरक्षा बलों पर गोलाबारी करने लगे।"
अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान जैश ए मोहम्मद संगठन के सल्लाहुदीन और लतीफ के रूप में की गई है। जवानों ने मारे गए आतंकवादियों के शव और उनके हथियार बरामद कर लिए हैं।
जिस घर में आतंकवादी छिपे हुए थे वह घर गोलीबारी में तहस-नहस हो गया।
यह मुठभेड़ उस समय हुई है जब केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम राज्य के दौरे पर शीतकालीन राजधानी जम्मू आए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications