कार वापसी के बारे में अमेरिकी अधिकारियों ने टोयोटा से जानकारी मांगी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिका का राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (एनएचटीएसए) इस बात को देख रहा है कि टोयोटा कंपनी ने खराब एक्सेलरेटर पैडलों और दोषपूर्ण ब्रेक के मामलों में त्वरित कार्रवाई की या नहीं।
अमेरिकी परिवहन मंत्री रे लाहुड ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा कारणों से कारों की वापसी एक गंभीर मामला है और कार निर्माताओं को गड़बड़ियों का शीघ्र पता लगाने की आवश्यकता है।
उधर जापानी कार निर्माता टोयाटा ने कहा कि डीलरों के पास कारों की अधिकता होने के कारण उसने दो संयंत्रों में कार उत्पादन रोक दिया। इनमें से एक संयंत्र टेक्सास और दूसरा केंटुकी में है। सुरक्षा कारणों से कारों की वापसी की खबर के बाद से जनवरी में टोयोटा कारों की बिक्री में काफी गिरावट आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications