नए तेल क्षेत्र से मेक्सिको के तेल उद्योग को सहारा
मेक्सिको राज्य के तटीय इलाके में मिले इस तेल क्षेत्र में 6.6 करोड़ टन जीवाश्म ईंधन होने का अनुमान है।
करीब दो साल के भीतर इस क्षेत्र में काम शुरू हो जाने का अनुमान है। यहां से प्रतिदिन 150,000 बैरल तेल की निकासी हो सकती है।
मेक्सिको के तेल उत्पादन में हाल में हुई गिरावट के एक-तिहाई हिस्से की भरपाई नए तेल क्षेत्र से हो जाने की उम्मीद है।
पिछले कुछ सालों से मेक्सिको का तेल उद्योग बुरे दौर से गुजर रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको के तेल उद्योग में लगातार सातवें वर्ष गिरावट का रुख है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications