आशा किरण में रहने वालों के लिए नए गृह: शीला दीक्षित
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने के बाद कहा कि तीन नए गृहों को विकसित कर आशा किरण में रह रहे लोगों को हटाकर नए घरों में रखे जाने का निर्णय लिया गया है ताकि बढ़ रही भीड़ को कम किया जा सके। आशा किरण में रह रहे लोगों को उनकी मानसिक स्थिति के आधार पर ही दूसरे जगह ले जाया जाएगा। मौजूदा खामियों को दूर करने के लिए अल्पकालिक ओर दीर्घकालिक उपायों को भी मंजूरी दी गई है।
बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा वित्त मंत्री ए.के.वालिया, समाज कल्याण मंत्री मंगत राम सिंघल, स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया, मुख्य सचिव राकेश मेहता सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया कि सभी आशा किरण गृहों की समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। इन गृहों में कर्मचारियों की समस्या से निपटने के लिए अनुबंध पर 'आया' और 'अटेंडेंट' तैनात किए जाएंगे। बैठक में यह तय किया गया कि सोमवार को आशा किरण गृहों का दौरा कर जिन दो मंत्रियों ने अपनी सिफारिशें दी थी उन्हें लागू किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications