मुंबई हमले के आरोप बेबुनियाद : हाफिज सईद
सईद ने टीवी चैनल अल जजीरा के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "भारत हमेशा दुष्प्रचार में लगा हुआ है और मेरे बारे में लगातार झूठी खबरें गढ़ रहा है, जिससे वह मेरे खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दबाव बनाने में सक्षम हो गया है।"
ज्ञात हो कि भारत ने मुंबई हमले में पाकिस्तानी नागरिकों की संलिप्तता से संबंधित पाकिस्तान को सात दस्तावेज सौंपे हैं। इनमें से तीन दस्तावेज सईद से संबंधित हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने अल जजीरा के साथ हाल में एक साक्षात्कार के दौरान आरोप लगाया था कि सईद ने हमलावरों को प्रशिक्षित करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर प्रशिक्षण का संयोजन किया था।
मुंबई हमले के दौरान जीवित पकड़े गए एक मात्र आतंकी अजमल आमिर कसाब ने भी स्वीकार किया था कि उसे लश्कर ने प्रशिक्षण दिया था, हालांकि बाद में वह अपनी बात से मुकर गया।
लेकिन सईद ने इस बात से इंकार किया है कि वह कसाब को जानता भी है।
सईद ने कहा है, "मैंने कसाब को कभी नहीं देखा। वास्तव में यह भारतीय मीडिया का कहना है कि मैं कसाब को जानता हूं कि वह पाकिस्तानी नागरिक है।"
सईद ने कहा है, "मैं न तो कसाब से कभी मिला हूं और न तो उसे जानता हूं। मैंने कई अवसरों पर अपनी बात रखी है। यह निराधार दुष्प्रचार है, जिसमें सच्चाई का जरा भी अंश नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications