आतंकवादी धमकी के बावजूद हॉकी विश्व कप में हिस्सा लेगा न्यूजीलैंड
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हॉकी न्यूजीलैंड की मुख्य कार्यकारी हिलेरी पूले ने कहा कि 25 सदस्यीय टीम इस समय आस्ट्रेलिया के पर्थ में है और उसके सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होने की योजना है।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने आतंकवादी धमकी के बारे में विदेश मंत्रालय से चर्चा की और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का फैसला किया।
उल्लेखनीय है कि अलकायदा से जुड़े आतंकवादी इलियास कश्मीरी ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अपने खिलाड़ियों को हॉकी विश्व कप 2010, इंडियन प्रीमियर लीग और राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं भेजने की चेतावनी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications