जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 6 हुई (लीड-1)

वाराणसी के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बुधवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि कैंट इलाके के सैदपुर गांव की राजभर बस्ती में जहरीली शराब का सेवन करने से छह लोगों की मौत हो गई।

उन्होंेने बताया कि शराब पीने से बीमार दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इनकी संख्या 17 हो गई है। इनका दीनदयाल अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गम्भीर है। अधिकारियोंे के मुताबिक मरने वालोंे की संख्या बढ़ सकती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांव में ही कच्ची शराब बनाने वालों से बड़ी संख्या में बस्ती के लोगों ने शराब खरीदकर उसका सेवन किया।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कच्ची शराब बनाने के आरोप में राजकुमार व एक अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है। अन्य की तलाश में दबिश दी जी रही है।

लाल ने कहा कि कच्ची शराब बनाने वालोंे के खिलाफ कार्यवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में स्थानीय चौकी प्रभारी राम नारायण व दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि शराब के कुछ पाउच बरामद किए गए हैं, इनको जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि कच्ची शराब में मिथाइल अल्कोहल की मिलावट के कारण ग्रामीणों की मौतें हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+