देशमुख ने ऑटो सेक्टर को प्रोत्साहन जारी रखने का आग्रह किया
देशमुख ने संवाददाताओं को बताया, "हमने इस सेक्टर के लिए प्रोत्साहन जारी रखने के लिए वित्त मंत्री से आग्रह किया है।"
सरकार ने केंद्रीय मूल्यवर्धित कर में चार प्रतिशत की कटौती कर रखा है, जिसके कारण न केवल ऑटो उद्योग में मांग में बढ़ोतरी हुई है, बल्कि कीमतें भी कम हुई हैं।
आटो उद्योग में दिसंबर 2008 से व्यापार में तेजी आई है और इस क्षेत्र ने पिछले 10 महीनों के दौरान अच्छी बिक्री दर्ज कराई है। अकेले जनवरी महीने में कुल 11,14,157 वाहनों की बिक्री हुई है। सोसायटी ऑफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्युफैक्च र्स (एसआईएएम) के अनुसार एक महीने में यह अब की सर्वाधिक बिक्री है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications